फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are troubled by the humid heat due to lack of rain

Maharajganj News: बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Sun, 15 Sep 2024 09:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 15 Sep 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the humid heat due to lack of rain
महराजगंज। बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी का सितम जारी है। रविवार को मौसम का मिजाज देखकर लोगों को उम्मीद थी कि बारिश हो सकती है और मौसम कुछ ठंडा हो सकता है। बावजूद बारिश न होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिली जिससे लोग गर्मी झेलने के लिए मजबूर रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सितंबर महीने का पहला पखवारा बीत चुका है। बावजूद मौसम की तपिश बरकरार है। हवा न चलने के कारण उमस सुबह से ही तेज रही। हालांकि धूप थोड़ी कमजोर जरूर रही, लेकिन इसका कोई असर तापमान पर नहीं दिखा। घर में पंखा और कूलर के पास बैठकर भी लोगों को पसीने से छुटकारा नहीं मिल सका। घर से बाहर निकलने पर भी गर्मी ने लोगों को बेहाल ही रखा। बादल तो घिरते नजर आ रहे हैं, लेकिन बिना बरसे ही वापस हो जा रहे हैं। बारिश न होने के कारण किसानों को भी निराशा है। धान की फसल के लिए बारिश जरूरी है, लेकिन मानसून के दगा देने के कारण उन्हें निजी साधनों के जरिए सिंचाई करनी पड़ रही है। सब्जियों की फसल भी सिंचाई के सहारे बचाने के लिए कृषक विवश हैं। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह का कहना है कि बारिश की संभावना पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन वर्षा न होने से तापमान पूर्ववत बना हुआ है। बारिश होने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed