{"_id":"695ebadaf219adef41035591","slug":"people-are-shivering-in-the-bitter-cold-as-bonfires-are-not-lit-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168600-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अलाव नहीं जलने से कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अलाव नहीं जलने से कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोग
विज्ञापन
घुघली। लोग इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। बीते एक सप्ताह से लगातार पड़ रही भीषण ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके नगर में नगर पंचायत की ओर से कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। ठंडी हवाओं के चलते गलन इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
जानकारी के मुताबिक, नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से गरीब तबके के लोग, मजदूर, बुजुर्ग, राहगीरों और यात्रियों को सुबह-शाम भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। चाय की दुकानों पर ठंड से राहत के लिए लोग चूल्हे पर हाथ सेंकते जरूर दिखते हैं, मगर खुले स्थानों पर रुकना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिक केशव जायसवाल, संजय, रामप्रीत, रघुवर,विजय गुप्ता, निखिल का कहना है कि यदि नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी नहीं हैं, तो क्या आम जनता को कड़ाके की ठंड में यूं ही भगवान भरोसे छोड़ना उचित है। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि ठंड से राहत मिल सके और जनजीवन को कुछ सहारा मिल सके।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि घुघली नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी (ईओ) विहीन था। अब अधिकारी की तैनाती हो गई है। अधिशासी अधिकारी के न होने के कारण अलाव के लिए लकड़ी खरीदने की टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी, जिससे अलाव की व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
अधिशाषी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि टेंडर हो गया है, जल्द ही अलाव की व्यवस्था करवा दी जाएगी।