फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are not getting confirmed tickets, there is fighting even in Tatkal

Maharajganj News: लोगों को नहीं मिल रहे कंफर्म टिकट, तत्काल में भी मारामारी

Tue, 11 Jun 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
People are not getting confirmed tickets, there is fighting even in Tatkal
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
महराजगंज/सिसवा बाजार। गर्मी की छुट्टी मनाने के बाद लोग काम पर लौटने लगे हैं। जिनका टिकट कंफर्म नहीं है उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि महानगरों को जाने वालीं ट्रेनों में 30 जून तक नो रूम की स्थिति है। वहीं 100-150 तक वेटिंग चल रहा है। तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी चल रही है। नई दिल्ली, मुंबई, जयपुर व पंजाब जाने वालीं ट्रेनों में 30 जून तक आरक्षित सीटों की वेटिंग लिस्ट लंबी है।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो रही हैं। छुट्टी में घर आने के बाद महानगरों को लौटने वालों की समस्या बढ़ गई है। अगले सप्ताह तक विभिन्न स्थानों की ओर जाने वालीं ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। जिसने पहले से टिकट बुक कराया है उनकी यात्रा तो आसान है, लेकिन जिसका कंफर्म नहीं है उसके लिए संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सिसवा रेलवे स्टेशन पर तत्काल कोटे का टिकट बुक नहीं हो पाने से निराश बैजनाथपुर निवासी विनोद ने बताया कि मुंबई जाना है। किसी ट्रेन में आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है। तत्काल का टिकट पाने के लिए भोर से लाइन लगाई, लेकिन पांचवां नंबर मिला और टिकट भी नहीं बुक हो सका। इसी तरह मिसकारी टोला निवासी इस्तियाक ने बताया कि दिल्ली का तत्काल टिकट बुक करवाने आए थे, लेकिन नहीं हो सका। आरिफ, रंजित पंजाब का टिकट बुक करवाने आए थे। टिकट नहीं मिला तो निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा स्टेशन अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि नियमानुसार टिकट यात्रियों को मिल रहा है। इस समय वेटिंग लंबा चल रहा है। इस समय ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed