फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pensioners will get relief from running

Maharajganj News: पेंशनर्स को दौड़ से मिलेगी निजात

Sat, 01 Nov 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will get relief from running
महराजगंज। वयोवृद्ध, चलने-फिरने में असमर्थ व असाध्य बीमारी से जूझ रहे पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बैंक या कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाक विभाग ने सहूलियत बढ़ाई है।
विज्ञापन

जनपद में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग पेंशनरों के लिए राहत भरी सुविधा प्रधान डाकघर ने शुरू की है। अब घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) बनवाया जा सकेगा। इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक नवंबर से प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन

डाक विभाग के अनुसार जो पेंशनर शारीरिक रूप से अक्षम हैं या अस्पताल में भर्ती हैं। वह अपने क्षेत्र के डाकिये से संपर्क कर सुविधा का लाभ ले सकेंगे। पेंशनर्स इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भेजकर भी इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। जीवन प्रमाण पत्र सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित क्षेत्र का डाकिया घर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी करेगा। पेंशनर को इसके लिए 70 रुपये शुल्क जमा करना होगा। सुविधा का लाभ केंद्रीय सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के पेंशनरों और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पेंशनरों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर योगेश शर्मा ने बताया कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पेंशनर अपनी असमर्थता या दूरी के कारण पेंशन से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed