{"_id":"662454e5fb5dde2cb001bf77","slug":"peer-educators-are-keeping-teenagers-healthy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120518-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोर को स्वस्थ बना रहे पियर एजुकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोर को स्वस्थ बना रहे पियर एजुकेटर
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य में सुधार के लिए पियर एजुकेटर कार्यक्रम काफी लाभदायक है। किशोर स्वास्थ्य में दिन प्रतिदिन आने वाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं के कारण भविष्य में बड़ी बीमारियों के आने की संभावना रहती है। जिले में 5492 पियर एजुकेटर तैनात हैं। इनको प्रशिक्षण देने के लिए रूप रेखा तैयार की जा रही है।
जिले में हर तीन माह पर किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस का आयोजन उप केंद्रों में होता है। इसके लिए 166 उप केंद्रों का चयन किया गया है। लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, सदर, निचलौल, सिसवा, परतावल ब्लॉक में यह सभी उप केंद्र हैं। इनके माध्यम से किशोर को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनकी सेहत संबंधी समस्या दूर करने की कोशिश की जाती है। पियर एजुकेटरों को प्रशिक्षण देने के लिए किट व डायरी मंगाई जा रही है। सभी सामग्री आने के बाद प्रशिक्षण की तिथि तय की जाएगी। काउंसिलिंग के बाद जरूरत के अनुसार किशोरों को ब्लॉक स्तरीय साथिया केंद्र पर भेजा जाता है।
जिले में 13 साथिया केंद्र संचालित हैं। यहां काउंसलर की तैनाती की गई है। किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन से तमाम तरह की समस्याएं होती हैं, जिसे बेहतर काउंसलिंग व समुचित दवा के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित साथिया केंद्र जनपद के ब्लाक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों पर संचालित होने वाला वह केंद्र है, जहां किशोर, किशोरियों की काउंसलिंग, सामग्री, संसाधनों, उपचार व आवश्यकतानुसार सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय सलाहकार शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर, किशोरियों की समस्याओं को गोपनीय तरीके से सुना जाता है और उसका समाधान किया जाता है। किशोरी सुरक्षा योजना एवं विफ्स ( विकली आयरन एंड फोलिक एसिड) योजना के तहत भी काम होता है। किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड व आयरन की गोली वितरित होती है।