{"_id":"5d9f783b8ebc3e01542f87da","slug":"pcs-three-maharajganj-news-gkp324956170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस में चयनित होकर तराई के तीन लाल जिले का मान बढाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस में चयनित होकर तराई के तीन लाल जिले का मान बढाए
विज्ञापन
जिले के तीन लाल पीसीएस में चयनित
महराजगंज। पीसीएस-2017 की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले के होनहारों ने जिले का नाम रोशन किया है। तराई के लाल को मिली सफलता से सभी खुशी से गदगद हैं। निचलौल कस्बे के महाशय वार्ड के रहने वाले अध्यापक के बेटे रवि चौरसिया को खंड विकास अधिकारी पद पर चयन हुआ है। वहीं सुकरौली उर्फ सूर्यपूरा गांव के किसान के बेटे अमित कुमार उपाध्याय की नियुक्ति वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुई है। इसके अलावा सदर क्षेत्र के पिपरा बाबू गांव के रहने वाले मोटर पार्ट विकेता रामसिंह के बेटे अभिषेक पटेल को पुलिस विभाग में सीओ पद पर चयन हुआ है।
रवि चौरसिया निचलौल के महाशय वार्ड के निवासी हैं। यह वर्ष 2016 में वह कानपुर के एक टेक्नालॉजिकल इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। मां शकुंतला चौरसिया परिषदीय विद्यालय की अध्यापिका हैं। रवि ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय परिजनों को दिया। उन्होंने कि सफलता के पीछे मेरे भाई बहन व दोस्तों का अहम योगदान है। वहीं सदर क्षेत्र के पिपरा गांव के रहने वाले अभिषेक को पीसीएस की परीक्षा सफल होने पर पुलिस विभाग में सीओ पर चयन हुआ है। पिता रामसिंह महराजगंज में पेट्रोल पंप के पास मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज से पढ़ाई करने वाले अभिषेक दो भाइयों में सबसे बड़े हैं। मां रूक्मिणी देवी ने बेटे को मिली सफलता पर खुशी जाहिर की। अभिषेक ने बताया कि सफलता के लिए सतत परिश्रम करने की जरूरत होती है।
नौतनवा क्षेत्र के सुकरौली उर्फ सूर्यपूरा गांव के रहने वाले किसान सिद्धेश उपाध्याय के बेटे अमित कुमार उपाध्याय ने पीसीएस की परीक्षा सफल हुए है। उनको वाणिज्य कर अधिकारी का पद मिला है। मां माधुरी उपाध्याय गृहणी हैं। उनकी बड़ी बहन शिक्षामित्र हैं। भाई अवनीश प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। दूसरी बहन पुनीता बीएड की डिग्री लेने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। अमित ने हाईस्कूल की परीक्षा महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज व इंटर की परीक्षा नौतनवा इंटर कॉलेज से हासिल की। स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरा किया। बीएड की डिग्री लेने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय नागालैंड में संविदा पर अध्यापन कार्य शुरू किया। फिर वहां से छोड़ वापस घर आए। इलाहाबाद जाकर तैयारी शुरू की। गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अमित के घर में खुशियों का माहौल है। बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।