फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PCS Pre: Poor performance in the first shift and fewer candidates in the second

पीसीएस प्री : पहली पाली में खराब प्रदर्शन तो दूसरी में घटे अभ्यर्थी

Mon, 13 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
PCS Pre: Poor performance in the first shift and fewer candidates in the second
महराजगंज। रविवार को जनपद में पीसीएस प्री दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष उपस्थिति में बड़ा अंतर देखा गया। स्थिति यह रही कि पहली पाली की उपस्थिति के सापेक्ष दूसरी पाली कि उपस्थिति और घट गई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए नोडल टीम के मुताबिक पहली पाली से दूसरी पाली में संख्या घटने के पीछे पहली पाली में खराब प्रदर्शन भी कारण हो सकता है। पीसीएस प्री परीक्षा जनपद के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा कुल 6114 अभ्यर्थियों को देनी थी, लेकिन लगभग आधे अभ्यर्थियों ने ही हिस्सा लिया। पहली पाली में 2988 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 3126 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति बढ़ गई और 3010 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 3104 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। पहली पाली में उपस्थिति के सापेक्ष दूसरी पाली में अनुपस्थिति 22 कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुख्ता रहे प्रबंध, गेट पर सबसे पहले बायोमेट्रिक
पीसीएसप्री परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे रखी गई थी, लेकिन इससे पहले ही अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। प्रवेश देने से पहले उनकी बायोमेट्रिक जांच फिर आंख की पुतलियां को स्कैन किया गया। पुरुष व महिला शिक्षकों ने कपड़ों के साथ जेब की तलाशी लेकर परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश कराया। परीक्षा केंद्र के भीतर कक्ष निरीक्षकों की तलाशी के बाद अभ्यर्थी अपनी सीट तक पहुंचे। 9:30 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई जो अगले दो घंटे 11:30 तक चली। दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर एक बजे की रही और प्रवेश देने के पहले एक बार फिर अभ्यर्थियों को जांच से गुजरना पड़ा और दूसरी पाली 2:30 से शुरू होकर शाम 04:30 तक प्रभावी रही।
केंद्र प्रभारी के साथ तैनात रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रभारी के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सहायक केंद्र प्रभारी व अन्य तीन कर्मी दायित्व निर्वहन में तैनात रहे। 24 परीक्षार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती रही। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस विभाग से एक एसआई सहित 10 पुरुष व महिला कांस्टेबल परीक्षा संपन्न होने तक मुस्तैद रहे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र से ओएमआर सीट कड़ी सुरक्षा व नोडल की मौजूदगी में कोषागार के डबल लाक में सुरक्षित कराई गई तो दूसरी आयोग को भेजने के लिए सुरक्षित हुई। तीसरी सीट अभ्यर्थी अपने साथ लेकर गए। पूरे परीक्षा की मानिटरिंग आयोग के साथ-साथ मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से रखी गई।

केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों से परीक्षा के विषय की ली जानकारी
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनपद के 14 विद्यालयों में संचालित यूपीपीसीएस के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटर काॅलेज, दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज चौक, शिवजपत सिंह इंटर काॅलेज भिटौली, पंचायत इंटर काॅलेज परतावल का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। उन्होंने केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों से परीक्षा के विषय की जानकारी ली। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संचालित थी। डीएम ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed