{"_id":"66671761f4684c348101518f","slug":"pay-taxes-to-farmers-up-to-20-june-maharajganj-news-c-206-1-go11002-124370-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 20 तक किसानों का कर दें भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 20 तक किसानों का कर दें भुगतान
Mon, 10 Jun 2024 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को डीएम ने एनएच-24 गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के प्रगति की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने राजमार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि व मकानों के प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाए जाने, छूटे हुए मकानों के मूल्यांकन और वृक्षों के कटान के संबंध में अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ चर्चा की।
डीएम अनुनय झा ने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी ली। सभी जिम्मेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिए गजट के अनुसार भूमि के बकाया धनराशि का भुगतान 20 जून तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अन्यथा अगली समीक्षा बैठक में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने इसके लिए उपजिलाधिकारी/तहसीलदार नौतनवा व फरेंदा की संयुक्त जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए निर्देशित किया कि लेखपाल के माध्यम से समय से प्रतिकर भुगतान की धनराशि का वितरण करें। अगली समीक्षा बैठक की तिथि निर्धारित करते हुए लेखपालों को कड़ा निर्देश दिया कि प्रतिकर भुगतान का वितरण प्राथमिकता के आधार पर तिथि से पूर्व पूर्ण करें। शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, परियोजना निदेशक एनएचएआई ललित प्रताप पाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी व अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या मौजूद रहे।