फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pay and use toilet of Nautanwan railway station became show-piece

Maharajganj News: शो-पीस बना नौतनवां रेलवे स्टेशन का पे एंड यूज शौचालय

Wed, 19 Jul 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pay and use toilet of Nautanwan railway station became show-piece
फायदा नहीं होने पर ठेकेदार ने छोड़ा, तब से बंद रहता है शौचालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। रेलवे स्टेशन नौतनवां में बना पे एंड यूज शौचालय शो-पीस बनकर रह गया है। प्रयोग में न लाए जाने से यह बेमतलब का साबित हो रहा है। इससे यहां आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नौतनवां रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के बगल में लगभग तीन साल पहले पे एंड यूज शौचालय का निर्माण कराया। शौचालय बंद रहने तथा देखरेख के अभाव में टाइल्स लगी दीवार में दरारें पड़ गईं हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से रेलवे प्रशासन टेंडर कराने के प्रयासरत हैं। दो बार टेंडर निकला था, जिसमें एक बार एक व्यक्ति ने भरा था और प्रयोग कम होने से नुकसान के कारण छोड़ दिया। तब से शौचालय बंद रहता है। इससे यात्रियों को काफी समस्या होती है। जरूरत पर लोगों को खुले में अथवा ट्रेन में शौच के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर आनंदनगर इसरार अहमद ने बताया कि टेंडर न होने से शौचालय बंद है। दीवार नहीं फटी हैं, बल्कि दीवार में लगी टाइल्स दीवार छोड़ दी है। डीसीआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दो बार टेंडर निकला था, जिसमें एक बार कोई नहीं आया। दुबारा आनंदनगर के एक व्यक्ति ने लिया था, लेकिन प्रयोग कम होने व नुकसान की वजह से छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed