{"_id":"618c12ae7a90c044c40900c6","slug":"pawan-of-rajsthan-won-state-level-wrestling-maharajganj-news-gkp4159069181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के पवन ने जीती राज्य स्तरीय कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के पवन ने जीती राज्य स्तरीय कुश्ती
विज्ञापन

मिठौरा(महराजगंज)। मिठौरा बाजार स्थित छठ घाट पर बुधवार को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 50 पहलवानों ने हिस्सा लिया। राजस्थान के पहलवान पवन से कुश्ती के लिए कोई तैयार नहीं हुआ तो उन्हें विजेता घोषित किया गया। सोहास के पहलवान पाथर ने बरेली के राकेश को पटखनी देकर दूसरा स्थान तथा सोहास के पहलवान कृष्ण देव यादव ने मेरठ के बब्बी को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोहास के पहलवान मुन्ना यादव ने गोरखपुर के पहलवान राजन को हराकर चौथा स्थान प्राप्त किया।
पहलवानों को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कुश्ती देश के प्राचीन खेलों में से एक है। इसे बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। जिले के पहलवान इस खेल में अपनी बेेहतर छाप छोड़ रहे हैं। शरीफ पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान विशाल कुमार निगम, अजय श्रीवास्तव, बैजनाथ गुप्ता, दिलीप मणि पांडेय, संदीप कुमार गुप्ता, भोला निगम, सौरव कुमार, सुनील निषाद, गिरजा, चौथी आदि उपस्थित रहे।