फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patna beat Assam 2-0 to win the final.

Maharajganj News: पटना ने असम को 2-0 से हराकर जीता लिया फाइनल मुकाबला

Sun, 11 Jan 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Patna beat Assam 2-0 to win the final.
महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल बिजेता टीम। 
जवाब में एक भी गोल नहीं कर पाई असम की टीम
विज्ञापन

पटना के खिलाड़ी अखण्ड प्रताप सिंह को मिला मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर आयोजित ''ठाकुर यादवेन्द्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता'' के फाइनल मुकाबले में अखण्ड इलेवन क्लब पटना ने एमएससी क्लब, असम को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
शनिवार को अखण्ड इलेवन पटना और एमएससी क्लब असम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में पटना के खिलाड़ी सूरज ने खेल के दसवें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। खेल के 20वें मिनट पर फिर दूसरा गोल कर पटना को मजबूत स्थिति में ला दिया। इसके बाद विपक्षी टीम के गोल करने पर दर्शकों की ओर से हजारों रुपये का नकद इनाम भी रखा गया, मगर असम की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। अखण्ड इलेवन क्लब, पटना ने एमएससी क्लब, असम को 2-0 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य सीपीचंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल के विजेता पटना टीम को आरपीआइसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज तिवारी ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। मैन ऑफ़ सीरीज पटना के खिलाड़ी अखण्ड प्रताप सिंह को दिया गया। साथ ही विजेता टीम पटना को 51,000 और उपविजेता असम को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मृगेंद्र सिंह, पनियरा नगर पालिका अध्यक्ष उमेश जायसवाल, सुधीर सिंह, फरीद अहमद, डॉ. अनस, एडवोकेट, जावेद अहमद, हासिम अली, संतोष मल्ल, शकील अहमद, मंजूर अहमद, तेज प्रताप व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed