फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients with seasonal diseases and skin problems reached more frequently.

Maharajganj News: मौसमी बीमारियों के साथ त्वचा संबंधी परेशानियों के मरीज ज्यादा पहुंचे

Mon, 20 Oct 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Patients with seasonal diseases and skin problems reached more frequently.
महराजगंज। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। मरीजों का निशुल्क इलाज कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके अलावा बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, सांस की तकलीफ और त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे दाद से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में सुबह 11:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अधीक्षक डॉ. अधिदेव कश्यप मरीजों का इलाज करते मिले। गायत्री देवी ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार है। डॉक्टर ने उन्हें एंटीबायोटिक और बुखार की दवाएं देकर गुनगुना पानी पीने की सलाह दी। मनोज कुमार ने बताया कि मौसम में दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण उन्हें एक सप्ताह से बुखार और तेज खांसी की समस्या है। डॉक्टर ने जांच के बाद एक सप्ताह की दवाएं दी हैं। आराम नहीं मिलने पर दोबारा बुलाया है। दोपहर 12:45 बजे पीएचसी गांगी बाजार में डॉ. विजय नाथ तिवारी मरीजों का इलाज करते मिले। मालती नाम की मरीज ने बताया कि उन्हें सांस फूलने की समस्या है। डॉक्टर ने जांच के बाद कुछ दवाएं दीं और जिला अस्पताल में आगे का इलाज कराने की सलाह दी। आलोक ने बताया कि सर्दी-जुकाम के कारण उनकी दाहिनी आंख लाल हो गई थी। डॉक्टर ने आई ड्रॉप्स दिए और धूल-मिट्टी में नहीं घूमने की सलाह दी। दोपहर 1:15 बजे पीएचसी रुदलापुर में सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. नवनाथ प्रसाद मरीजों का इलाज करते दिखे। दीनानाथ ने बताया कि उन्हें दाद की समस्या थी। डॉक्टर ने उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं और लगाने के लिए क्रीम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed