{"_id":"611164318ebc3ef39a3be061","slug":"patients-wandering-for-treatment-in-district-hospital-maharajganj-news-gkp405014265","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी भीड़।
- फोटो : MAHARAJGANJ
जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों को इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर से इलाज कराने के अलावा एक्सरे और पैथॉलाजी में जांच के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है, लेकिन जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। सोमवार को पड़ताल में न तो हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष में दिखे और न ही फिजिशियन। हड्डी रोग विशेषज्ञ का कक्ष ही बंद था। मरीज डॉक्टर का इंतजार में बैठे रहे।
सुबह 10:19 बजे मरीजों के साथ आए तीमारदार पर्ची कटवाने के लिए काउंटर पर कतार में खड़े होकर बारी आने का इंतजार कर रहे थे। पर्ची काट रहे अस्पताल कर्मी ने बताया कि अब तक 150 लोगों ने पर्चा कटवाया है। 10:21 बजे ओपीडी के भूतल पर डॉ. प्रमोद कुमार की कुर्सी खाली थी। कक्ष में खडे़ दामोदर ने बताया कि डॉ. साहब इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे हैं। कक्ष के बाहर लैब टेक्नीशियन देवेश पांडेय गर्भवती महिलाओं का ब्लड सैंपल ले रहे थे।
10:26 बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ का कक्ष बंद मिला। वहां उपस्थित राकेश ने बताया कि मां के पैर में दिक्कत है। उनका इलाज कराने आए हैं, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। बगल के कक्ष में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा मरीजों की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 10 मरीजों की जांच की गई है। प्लास्टर कक्ष बंद मिला। उसके ठीक सामने परामर्शदाता कक्ष भी बंद था। 10:30 बजे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी कक्ष में बैठकर मरीजों की जांच कर रहे थे। बगल में डॉ. राकेश रमन की कुर्सी खाली रही। मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। कुछ लोग जल्दी दिखाने के चक्कर में लगे रहे। चिकित्साधिकारी कक्ष में डॉ. भानू प्रताप की कुसी खाली थी। कक्ष में बैठे प्रमोद पटेल और परमेश्वर मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि डॉ. साहब राउंड पर गए हैं।
विज्ञापन
10:36 बजे ओपीडी ऊपरी तल पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि जनरल मरीजों की जांच की जा रही है। कोई गर्भवती महिलाए नहीं आई है। सामने के कक्ष में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय की कुर्सी खाली रही। फिजिशियन डॉ. एएम भाष्कर की कुर्सी खाली रही। 10:41 बजे नेत्र रोग विभाग में अमरनाथ गुप्त 15 मरीजों की जांच कर चुके थे। बगल के कक्ष में डॉ. बीएन वर्मा मरीज बेचई के आंख की जांच कर रहे थे। वह 20 मरीजों की जांच कर चुके थे। इसके बगल के कक्ष में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. केके चौधरी मरीज का इंतजार कर रहे थे। फिजिशियन डॉ. एवी त्रिपाठी की कुर्सी खाली थी। दंत रोग विभाग में रंजीत बैठकर किसी से बात कर रहे थे। 10:49 बजे अपने कक्ष में बैठे फार्मासिस्ट शैलेष मिश्रा ने बताया कि 13 मरीजों को एआरवी इंजेक्शन लगाया गया है।
10:51 बजे इमरजेंसी वार्ड में चीफ फार्मासिस्ट एमके खान जरूरी कार्य निपटा रहे थे। बगल में अरुण सिंह बैठकर अपना काम कर रहे थे। यहां डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब बगल के कक्ष में बैठे हैं। बगल के कक्ष में बैठे डॉ. प्रमोद कुमार मरीज नीता की जांच कर रहे थे।
अस्पताल में सभी चिकित्सक एवं कर्मियों को समय से मौजूद रहकर बेहतर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए। सभी चिकित्सक बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. एके राय, सीएमएस