{"_id":"6a417c48763be78d4e0bf993","slug":"patients-throng-the-chief-ministers-arogya-mela-1321-people-received-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180133-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उमड़े रोगी, 1321 लोगों ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उमड़े रोगी, 1321 लोगों ने कराया उपचार
विज्ञापन
मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर।
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1321 रोगियों ने अपना इलाज करवाया। इसमें महराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 46, बसंतपुर में 40, नौतनवा में 15, पनियरा में 17, सिसवा बाजार में 22 के अलावा हरिहरपुर में सर्वाधिक 72 मरीज शामिल थे। वहीं धौरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे कम आठ मरीज पहुंचे थे। आरोग्य मेले में बढ़ती गर्मी की वजह से ब्लड प्रेशर व खुजली के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डॉक्टरों ने जांच के बाद दवाएं दी और लोगों को परहेज के बारे में भी बताया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 88 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अपरमुख्य चिकित्साधिकारी अनिल कुमार बरनवाल ने आरोग्य मेले का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में समय 12 बजे खांसी से पीड़ित सुभावती (53) पहुंची, जिनको डॉ. मुकेश गुप्ता व फार्मासिस्ट अरुण चतुर्वेदी ने जांच कर दवाएं दीं। 40 वर्षीय रीमा उल्टी, दस्त,बुखार के साथ पेट दर्द से कराहती हुई पहुंची। उनको डॉक्टर ने दवा व ओआरएस घोल पीने की सलाह दी। डेढ़ माह के दिव्यांश को चर्म रोग संबंधी समस्याएं रही। उदितपुर के 45 वर्षीय लक्ष्मन को सिर दर्द, बुखार व खांसी की दिक्कत रही। उन्हें दवाएं दे कर जरूरी परहेज बताया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में दिन में एक बजे हबीबुल्लाह उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रसित होकर पहुंचे। 65 वर्षीय खरपाती देवी गठिया रोग से पीड़ित रही। वहीं सूर्यमती को हाई ब्लड प्रेशर, रामसरन 71 को खांसी, बुखार व रामचंद्र को चर्म रोग संबंधी समस्याएं रही। इन्हें डॉ. दुर्विजय व फॉर्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने दवाएं दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में समय 1:30 बजे डाॅ. सीबी पांडेय मरीज देखते हुए मिले। वहीं फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी दवा बांट रहे थे। डॉक्टर ने बताया कि प्रभुदयाल (55)को ब्लड प्रेशर व शुगर है तथा राजेंद्र और सुधीर शुगर से पीड़ित हैं। सुनीता गैस्ट्रो की मरीज रहीं। हंसराज, संदीप चर्म रोग से परेशान थे। पूनम श्वेतप्रदर से पीड़ित रही। इन सभी रोगियों को जांच के बाद दवाएं दी गईं।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। उनको ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने उपचार कर जरूरी दवाओ एवं परामर्श दिया। शोभा देवी निवासी बरगदही ने बताया कि उनके पैर में दर्द की समस्या है। इकरा परवीन निवासी बरवा ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। फरीदा निवासी एकसड़वा व निशा वर्मा निवासी कस्बा नौतनवा ने बताया कि वह पेट एवं अंदरूनी दर्द की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं यशोदा देवी निवासी नौतनवा ने बताया कि उन्हें घुटने में दर्द है। अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाइयां दी गईं और समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने के लिए प्रेरित भी किया गया।इस दौरान फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एलटी तरुण तिवारी, वॉर्ड ब्वॉय दिलीप पांडेय, स्वीपर शंकर आदि लोग मौजूद रहे।