फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients suffering from vomiting, diarrhea and fever reached the hospital

Maharajganj News: उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे अस्पताल

Mon, 12 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from vomiting, diarrhea and fever reached the hospital
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में उल्टी-दस्त, बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृत पिपरा पर सुबह 11 बजे डॉ. मनोज मिश्रा मरीजों का इलाज करते नजर आए। वहीं, गांव के शंकर ने बताया कि विवाह समारोह से लौटने के बाद उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन लाभ नहीं मिला। आरोग्य मेले में पहुंचने पर डॉक्टर ने ओआरएस और जरूरी दवाएं दीं।
विज्ञापन

इससे कुछ राहत महसूस हुई। इसी तरह, गायत्री ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर में दाद हो गया है। कई जगह इलाज कराई, लेकिन आराम नहीं मिला। थक हारकर वह मेले में पहुंचीं। जहां डॉक्टर ने दवाएं दीं। लाभ न मिलने पर जिला अस्पताल के चर्मरोग विशेषज्ञ से संपर्क करने की सलाह दी। हालांकि दाद पर लगाने के लिए कोई क्रीम नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12:12 बजे डॉ. गिरीश चंद मरीजों का उपचार कर रहे थे। यहां मरीज बबलू ने बताया कि लू लगने से एक सप्ताह से बुखार है, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। मेले में डॉक्टर ने खून की जांच किए बिना ही दवा दी और कहा कि आराम न मिलने की स्थिति में जिला अस्पताल जाएं।
वहीं, अखिलेश ने खुजली की शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने कई जगह इलाज कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। आरोग्य मेले में कुछ एंटीबायोटिक दवाएं दी गई हैं, लेकिन लगाने के लिए क्रीम उपलब्ध नहीं थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई पर दोपहर एक बजे डॉ. इसरार अहमद मरीजों का इलाज कर रहे थे। दिलीप कुमार ने बताया कि लू लगने के कारण उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत है।
आरोग्य मेले में डॉक्टर ने उन्हें ओआरएस और दवाएं दीं। वहीं, माया ने बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी को बुखार है। उल्टी-दस्त हो रहा है। मेले में डॉक्टर ने जरूरी दवाएं दी हैं।

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य में तैनात चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध हैं और उन्हें समय से मरीजों को वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed