{"_id":"6794f1cd882c712671038978","slug":"patients-suffering-from-diarrhea-along-with-cold-fever-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141353-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्दी जनित बुखार के साथ दस्त से जूझ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्दी जनित बुखार के साथ दस्त से जूझ रहे मरीज
Sat, 25 Jan 2025 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या 680 से अधिक रही। अधिकतर मरीज बुखार, दर्द, सांस लेने में परेशानी और दस्त के रहे। डॉक्टरों ने जांच के बाद सावधानी बरतने की सलाह दी।
बदलते मौसम की मार सेहत पर पड़ रही है। शनिवार को दो बजे तक जिला अस्पताल में 680 मरीज पहुंच गए। इनमें सबसे अधिक 59 मरीज बुखार पीड़ित थे। इनके अतिरिक्त सांस लेने में दिक्कत, जोड़ों में दर्द सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी दिखे। दस्त की समस्या से 7 किशोर भी दवा के लिए ओपीडी में मिले।
उनमें कोल्ड डायरिया का लक्षण पाया गया तो चिकित्सकों ने खान पान में सावधानी बरतते हुए दवा सेवन के बारे बताया। इसी प्रकार बुखार पीड़ित मिले लोगों में वायरल के लक्षण मिले तो खांसी की समस्या वाले मरीजों में सांस नली में संक्रमण का कारण पाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने कहा कि इस समय जितने भी मरीज आ रहे हैं। सभी ठंड जनित बीमारियों से ही बीमार मिल रहे हैं। जांच के बाद लक्षण के अनुसार दवा व बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।