फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients suffering from cold, cough and sore throat increased

Maharajganj News: सर्दी, जुकाम व गले में खराश के मरीज बढ़े

Fri, 19 Jan 2024 08:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold, cough and sore throat increased
महराजगंज। ठंड में सर्दी, जुकाम, गले में खराश व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की लाइनें देखने को मिलीं। 760 मरीजों ने ओपीडी में पर्चा बनवाकर अपना इलाज कराया। बुखार, सर्दी, खांसी व जुकाम सहित अन्य बीमारियों के मरीज रहे। बुखार, वायरल और ठंड से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोगियों को बुखार के साथ गले में दर्द की शिकायत हो रही है। इससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि इन दिनों ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। बुखार के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से जांच करवाएं। थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है। बुखार के साथ-साथ लोगों को गले में खराश की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी के आ रहे हैं। उन्हें दवाइयां देकर सर्दी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस मौसम में लोगों को खानपान के साथ कपड़े पहनने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।


ऐसे करें बचाव
-बच्चों को पूरे बाजू के ऊनी कपड़े पहनाएं।
-बच्चों को ठंडी चीज खाने के लिए न दें। दूध भी गुनगुना करके दें।
-बुजुर्ग सुबह-शाम बाहर टहलने न निकलें।
-हल्की धूप के बाद हल्का ऊनी कपड़ा पहनकर निकलें।

-जब बाहर टहलने निकलें तो जहां तक संभव हो मास्क लगा लें।

-धूल और धुआं से बचकर रहें। इससे फेफड़ों में संक्रमण की संभावना कम होगी।
-हृदय और उच्च रक्तचाप वाले मरीज विशेष सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed