फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients started increasing as soon as the weather took hold

मौसम के अंगड़ाई लेते ही बढ़ने लगे मरीज

Fri, 09 Jul 2021 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Patients started increasing as soon as the weather took hold
मौसम के अंगड़ाई लेते ही बढ़ने लगे मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। कभी गर्मी तो कभी बारिश का असर बच्चों की सेहत पर दिखने लगा है। बच्चे सर्दी, जुकाम और बुखार के अलावा एईएस की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड में तेज बुखार, उल्टी-दस्त, झटका आदि के आठ मरीज भर्ती हैं। जेई-एईएस वार्ड में एईएस के दो मरीज भर्ती हैं।
जेई-एईएस वार्ड में भर्ती आंचल निवासी कोठीभार का इलाज 28 जून से चल रहा है। परिजनों ने बताया कि जब बुखार हुआ तो नजदीक से दवा ले आए, ठीक नहीं पर जिला अस्पताल लाना पड़ा। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। इसी वार्ड में अनुष्का एईएस की मरीज हैं। ईटीसी वार्ड में तेज बुखार के अलावा उल्टी, झटका के अविनाश, रवि, सुमित, कन्हैया, अंश, आनंदी, हर्ष, रितेश आदि का इलाज चल रहा है। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मरीजों की समय-समय पर जांच के बाद जरूरी दवाएं दी जाती हैं। मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम है। ऐसे में बच्चों में मच्छर जनित रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। बच्चों को मच्छर से बचाने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में इलाज कराएं। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले तेज बुखार के मरीजों को ईटीसी वार्ड में भर्ती कर उन्हें जरूरी दवाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन

‘लक्षण पहचानने की जरूरत’
डॉ. देव कुशवाहा ने बताया कि वायरल फीवर इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर देता है। इससे शरीर में इंफेक्शन तेजी से बढ़ता है। वायरल संक्रमण बहुत तेजी से एक इंसान से दूसरे में फैलता है। वायरल होने से वाले शरीर में गले में दर्द, खांसी, सिर दर्द, थकान, जोड़ों में दर्द के साथ ही उल्टी-दस्त शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सौंठ के पाउडर का करें प्रयोग’
आयुष चिकित्सक अनिल कुमार ने बताया कि अदरक में एंटी आक्सिडेंट गुण बुखार को ठीक करता है। एक चम्मच काली मिर्च का चूर्ण, एक छोटी चम्मच हल्दी का चूर्ण और एक चम्मच सौंठ का प्रयोग करें। इससे काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed