{"_id":"676efe7d932c9e17f504f3f6","slug":"patients-of-cold-diarrhea-and-pneumonia-increased-13-children-admitted-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-139161-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोल्ड डायरिया और निमोनिया के बढ़े मरीज, 13 बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोल्ड डायरिया और निमोनिया के बढ़े मरीज, 13 बच्चे भर्ती
विज्ञापन
- ठंड बढ़ने के बाद जिला अस्पताल में 10 से बारह मरीज पहुंच रहे इससे पीड़ित, 800 पहुंची ओपीडी
- ठंड से बचाव के लिए डॉक्टर दे रहे सलाह
महराजगंज। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां औसतन 700 मरीजों की ओपीडी होती थी, वहीं इन दिनों 800 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें निमोनिया, सर्दी-खांसी व कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है। इस समय जेई एईएस वार्ड में कुल 13 बच्चे भर्ती है। इनमें सात बच्चे निमोनिया के हैं।
सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में लगभग दो सौ मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की ओपीडी में 10 से 12 बच्चे निमोनिया व कोल्ड डायरिया के पहुंच रहे हैं। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया जाता है। इस समय जेई एईएस वार्ड में कुल 13 बच्चे भर्ती है। इसमें 7 बच्चें निमोनिया के हैं। अन्य में कोल्ड डायरिया के अलावा ठंड के कारण होने वाली बीमारी शामिल है।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि ओपीडी में निमोनिया व कोल्ड डायरिया के दस से 12 मरीज पहुंच रहे है। उन्होंने बच्चों को ठंड से बचाव की सलाह दी। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने कहा कि इस मौसम में छोटे बच्चों पर सर्दी का असर अधिक होता है। ऐसे में बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। गर्म कपड़े पहनाएं। सिर व कान बंद रखें। एसएनसीयू वार्ड में निमोनिया के अधिक बच्चे भर्ती हैं। ठंड में किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक को तत्काल दिखाएं।
विज्ञापन
इसके अलावा सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। ठंड से बचाव के इंतजाम भी पूरे किए गए हैं।