{"_id":"64bd784f98278c09fd0b31e5","slug":"patients-are-getting-loose-in-getting-x-rays-done-outside-responsible-careless-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-2473-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाहर एक्स-रे कराने में मरीजों की जेब हो रही ढीली, जिम्मेदार बेफिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाहर एक्स-रे कराने में मरीजों की जेब हो रही ढीली, जिम्मेदार बेफिक्र
विज्ञापन
मैनुअल एक्स-रे होने में लगता समय, ज्यादातर मरीज बाहर से कराते हैं एक्सरे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले सीटी स्कैन मशीन खराब हुई थी तो ठीक हुई। अब बीते दस दिन से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हो गई है। इसे ठीक कराने में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। प्रत्येक दिन कम से 70 से 80 मरीज एक्स-रे कराने आते हैं। मैनुअल एक्सरे होने में समय लगता है। ज्यादातर मरीज बाहर से एक्स-रे कराने को मजबूर हैं।
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे कक्ष बंद रहा। पास में अल्ट्रासाउंड कक्ष में मरीजों की जांच हो रही थी। बाहर कुर्सियों पर मरीज बैठक इंतजार कर रहे थे। मैनुअल एक्स-रे कक्ष के पास मरीजों की भीड़ लगी रही है। भीड़ में बैठी ज्ञानती देवी ने बताया कि एक्स-रे कराना है। बैठकर इंतजार कर रही हूं। सुना है कि एक मशीन खराब हो चुकी है। सामने से गुजर रमेंद्र ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं है। एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण समस्या हो रही है। बाहर से एक्स-रे कराना पड़ेगा। घुघली से आए दीपक ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे नहीं हो रहा है। बताया गया है कि तीन दिन में मशीन ठीक हो जाएगी। बाहर से एक्स-रे कराने में रकम खर्च करनी पड़ रही है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन प्रसाद भार्गव ने बताया कि संबंधित कंपनी के इंजीनियर आकर जांच कर चुके हैं। कंडेंसर खराब है। उन्हें जल्दी बदलवा दिया जाएगा। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
एसएनसीयू वार्ड में 26 बेड पर 50 बच्चे भर्ती
महराजगंज। जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई में 26 बेड पर 50 बच्चे भर्ती हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वार्ड में बच्चों को भर्ती कर तीमारदार गैलरी व रैन बसरे में वक्त गुजार रहे हैं। क्षमता से ज्यादा बच्चों को भर्ती होने के कारण डॉक्टरों को इलाज में बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
दलाल मरीजों को ले जा रहे निजी अस्पताल
महराजगंज। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सिसवा का एक मरीज आया था। वह बरामद में स्ट्रेचर लेटा रहा। परिजन हाथ से पंखा झल रहे थे। इतने में एक दलाल आया और परिजनों को झांसा देकर फंसा लिया। परिजन भी निजी अस्पताल में इलाज कराने को तैयार हो गए। दलाल ने निजी एंबुलेंस तुंरत मंगाया और मरीजों को लेकर जाने लगा। इन दिनों जिला अस्पताल से मरीजों को झांसा देकर दलाल निजी अस्पतालों में लेकर चले जाते हैं। संवाद