फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passion out parade shows enthusiasm in recruit constables

पासिंग आउट परेड में रिक्रूट आरक्षियों में दिखा उत्साह

Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Passion out parade shows enthusiasm in recruit constables
पॉसिंग आउट परेड में रिक्रूट आरक्षियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस लाइंस परिसर में शुक्रवार को पॉसिंग आउट परेड में रिक्रूट आरक्ष्यिों में उत्साह दिखी। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छा अंक हासिल करने वाले 19 रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया। बारिश के बीच पुलिस लाइंस परिसर में बने शेड में 136 रिक्रूट आरक्षियों ने परेड किया। उन्हें ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व निष्पक्षता के साथ दायित्व निवर्हन की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि एसपी प्रदीप गुप्ता ने सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी अमन सिंह समेत 19 रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिले ज्ञान का प्रयोग कार्य के दौरान निष्ठा के साथ करने की जरूरी है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पास आउट हुए आरक्षियों को अनुशासन में रहकर समाजसेवा का पाठ पढ़ाया। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए निष्ठा के साथ दायित्व निवर्हन की नसीहत दी। प्रतिसार निरीक्षक रामदुलार ने बताया कि एक रिक्रूट आरक्षित चतुर्थ प्रश्नपत्र में फेल हो गया। कुल 136 रिक्रूट आरक्षियों ने परेड में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed