फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passersby caught and beat a young man while he was giving a love letter to a girl

Maharajganj News: युवती को प्रेम पत्र देते हुए युवक को राहगीरों ने पकड़कर पीटा

Sat, 15 Mar 2025 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Mar 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Passersby caught and beat a young man while he was giving a love letter to a girl
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल गोरखपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दुकान पर काम करने के बाद घर जा रही युवती को प्रेम पत्र देते हुए युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की धुनाई करने के बाद डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती परतावल कस्बे में स्थित एक कपड़ा व्यवसायी के दुकान पर काम करती है। शनिवार की रात लगभग 8 बजे वह दुकान से पैदल घर जा रही थी। अभी वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि इसी दौरान परतावल चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर काम करने वाला युवक उसे प्रेम पत्र पकड़ाने लगा।
विज्ञापन

युवती ने इंकार किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। यह देख राहगीर इकट्ठे हो गए। राहगीरों ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। डायल 112 पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर आरोपी युवक को थाने या चौकी ले जाने के बजाय उसे उस दुकान पर ले गई, जहां युवक काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक राहगीर ने दुकान के सामने खड़ी डायल 112 पुलिस व आरोपी का वीडियो बना लिया। इसकी सूचना परतावल चौकी पुलिस को दी गई। दुकान पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ ही देर में चौकी पर पहुंची युवती की मां ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा पहले भी छेड़छाड़ किया गया था। लोक लाज के डर से शिकायत नहीं की गई थी। युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, युवती के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


बालिका को पीटने पर केस दर्ज
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के नटवा गांव में एक बालिका को पीटने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को बालिका घर के बाहर खेल रही थी। गांव का एक युवक के बिस्किट खिलाने के बहाने उसे सुनसान स्थान पर ले गया। तहरीर के मुताबिक आरोप है कि बालिका को उसने पीटा, फिर वहां से भगा दिया। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने मामले में आरोपी राहुल केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed