{"_id":"6637efcfa72dd61cb40d25a9","slug":"passengers-are-worried-due-to-intercity-cancellation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121764-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंटरसिटी निरस्त रहने से यात्री होते हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंटरसिटी निरस्त रहने से यात्री होते हलकान
Mon, 06 May 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेलखंड पर रविवार को ट्रेनों की कमी होने से यात्रियों को परेशानी होती है। कुछ यात्री शाम की ट्रेन का प्रतीक्षा कर रहे थे तो कुछ यात्री बस से अधिक किराया देकर चले गए।
नौतनवा रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए सुबह 6:05 बजे 05378 डेमू ट्रेन गोरखपुर के लिए जाती है। उसके बाद 9:40 बजे 05470 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल तक जाती है। 11:40 बजे 18202 दुर्ग एक्सप्रेस प्रस्थान करती है। सप्ताह में रविवार को इंटर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहती है, जिससे सुबह 11:40 बजे के बाद शाम को 6:55 बजे 05472 पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर के लिए जाती है। इस बीच में कोई ट्रेन न होने से यात्रियों को 8 घंटे का प्रतीक्षा करना पड़ता है। यदि इंटर सिटी एक्सप्रेस निरस्त न रहती तो यात्रियों को लंबी दूरी यात्रा करने में समस्या नहीं होती। यात्री निर्मला, सोनमती, चंद्रप्रभा, पूनम, रुकसाना, लालबहादुर, राजाराम, राजेश कुमार, अखिलानंद आदि यात्रियों ने बताया कि लंबी दूरी तक यात्रा करना था दोपहर में कोई ट्रेन न होने से शाम की ट्रेन की प्रतीक्षा करना पड़ा। लोगों ने रविवार को भी इंटर सिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग किया। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहती है, जिससे यात्रियों को समस्या होती है। संवाद