{"_id":"6acaab5634553afdaa069809","slug":"passengers-are-being-allowed-to-travel-only-after-checking-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186850-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दशहरा-दिवाली पर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, यात्रियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दशहरा-दिवाली पर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, यात्रियों की जांच
विज्ञापन
सोनौली। दशहरा, दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं और जांच के बाद ही यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्य सीमा मार्ग के साथ ही पगडंडी रास्तों और सीमावर्ती गांवों में भी निगरानी बढ़ा दी है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमें गश्त कर रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।
सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके।
कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि आगामी पर्व को देखते हुए सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।