फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passenger rest house has been made a police aid center

यात्री विश्राम गृह को बना दिया पुलिस सहायता केंद्र

Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Passenger rest house has been made a police aid center
सिंदुरिया चौराहे पर यात्री विश्राम गृह अब पुलिस सहायता केंद्र बना। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
यात्री विश्राम गृह को बना दिया पुलिस सहायता केंद्र
विज्ञापन

सिंदुरिया। स्थानीय चौराहे पर 18 साल पहले बनाए गए यात्री विश्राम गृह को पुलिस सहायता केंद्र बना दिया गया है। विश्राम गृह में यात्रियों को ठहरने के लिए जगह नहीं मिलती है। जबकि इस चौराहे पर सिसवा, निचलौल, बागापार, शिकारपुर और महराजगंज से लोग आते हैं।

यात्री विश्राम गृह को सांसद निधि से वर्ष 2003-4 में बनवाया गया था। इसके बाद से इसमें यात्रियों को ठहरने का मौका नहीं मिला। करीब एक माह से इसमें पुलिस सहायता केंद्र संचालित किया जा रहा है। गोविंद, प्रेम सागर, घनश्याम पटेल आदि ने कहा कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। ग्राम प्रधान केशव यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत की तरफ से 1.25 लाख रुपये खर्च कर यात्री विश्राम गृह को ठीक कराया गया है। इसमें पुलिस सहायता केंद्र बनाना सही नहीं है। पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि यात्री विश्राम गृह को पुलिस सहायता केंद्र के रूप में तब्दील नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed