फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passenger fell while boarding a moving train, Railway Protection Force saved his life

Maharajganj News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, रेलवे सुरक्षा बल ने बचाई जान

Mon, 19 Aug 2024 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Aug 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Passenger fell while boarding a moving train, Railway Protection Force saved his life
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेलखंड पर नौतनवा से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री फिसलकर गिर गया। वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों व पुलिस ने दौड़कर यात्री को बचा लिया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह 9:40 बजे नौतनवा से गोरखपुर जाने वाली 05479 पैसेंजर ट्रेन अपने नियत समय से प्रस्थान कर रही थी। टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी थी। ट्रेन के जाने का सिग्नल मिलने पर चालक ने हॉर्न बजाया तो काउंटर पर टिकट लेने वाले यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। ट्रेन चलने लगी तो यात्री दौड़ कर चलती ट्रेन में चढ़ने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान गोरखपुर जा रहे यात्री विश्राम का चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गए। वहां ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों व पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया, जिससे यात्री बाल-बाल बच गया। रेलवे सुरक्षा बल नौतनवा के जवानों की सक्रियता से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गार्ड से ट्रेन रुकवा कर यात्री को ट्रेन में बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि चलती ट्रेन में यात्री चढ़ रहा था, फिसलकर गिर गया। ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed