फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passenger facilities at Nai Kot station are in poor condition, increased problems for passengers

Maharajganj News: नई कोट स्टेशन पर यात्री सुविधा बदहाल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 03 Sep 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Passenger facilities at Nai Kot station are in poor condition, increased problems for passengers
शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं है, शौचालय खराब, परिसर में उगी हुई हैं घास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नौतनवां। गोरखपुर नौतनवां रेल खंड पर नई कोट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बदहाल है। यहां शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं है। शौचालय खराब है। परिसर में घास उगी हुई हैं। यात्रियों के बैठने के लिए लगी बेंच टूटी हुई है, परिसर में लाइट नहीं जलती है जिससे अंधेरा रहता है।


तहसील क्षेत्र के नई कोट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। स्टेशन परिसर में बना शौचालय कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। सफाई न होने से परिसर में घासें उगी हैं। पेयजल की सुविधा नदारद है यहां स्टेशन परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है, जिससे यात्रियों को पेयजल की समस्या रहती है। दो वर्ष पहले शुद्ध पेयजल के लिए पानी टंकी के लिए बोरिंग कराई गई थी। स्टेशन पर टोटी के लिए फाउंडेशन भी बनाया गया, लेकिन उसके बाद से काम नहीं हुआ। यात्री प्रतीक्षालय के लिए बनी बेंच टूटी हुई है, जिससे यात्रियों को जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता हैं। विद्युत व्यवस्था ठीक न होने से शाम होते ही स्टेशन परिसर में अंधेरा छा जाता है। देश दीपक पांडेय, दिनेश सिंह, भालेंदु शुक्ला, सोमनाथ आदि ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed