फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Party workers discussed the blueprint for the grand convention of booth presidents scheduled for the 22nd.

Maharajganj News: 22 को होने वाले बूथ अध्यक्षों का महासम्मेलन की रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

Mon, 20 Jul 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Party workers discussed the blueprint for the grand convention of booth presidents scheduled for the 22nd.
परतावल। पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 22 जुलाई को प्रस्तावित भाजपा बूथ अध्यक्षों के महासम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को परतावल स्थित विधायक आवास एवं जनसंपर्क कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता होते हैं। आगामी महासम्मेलन का उद्देश्य प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पनियरा विधानसभा में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिचायक होगा।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर सम्मेलन को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ सफल बनाएं।
विधानसभा संयोजक युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के मूल मंत्र के साथ संगठन हर बूथ पर अपनी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा परतावल मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 22 जुलाई को होने वाले महासम्मेलन में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed