{"_id":"56f824e94f1c1bd154f1506b","slug":"party-leaders-failed-to-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पार्टी इंटरव्यू में सभी नेता फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पार्टी इंटरव्यू में सभी नेता फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सपा के दिग्गज जमे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन 2017 की तैयारियों में जुटी सपा ने पिछले दिनों इंटरव्यू दिए नेताओं को प्रत्याशी के तौर पर फेल कर दिया। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के लिए बाहरी व्यक्ति को पास कर प्रत्याशी बना दिया है। इस निर्णय के विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। कई दिग्गज इस समय भी लखनऊ में डेरा डाले हैं। उन्हें उम्मीद है कि टिकट में बदलाव होगा और टिकट उन्हें ही मिलेगा।
सपा ने होली के अगले दिन ही विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रदेश के 142 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। महराजगंज के पनियरा विधानसभा क्षेत्र से कृष्णभान सिंह सैंथवार को प्रत्याशी बनाया गया है। यह नाम क्षेत्र की जनता ही नहीं पार्टी के लिए भी नया था। सपा ने पिछले दिनों पनियरा व नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वालों के लिए आवेदन मांगा था। जिसमें पनियरा से 22 लोगों ने इंटरव्यू दिया था।
विधायक का चुनाव लड़ने के लिए इंटरव्यू देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव के अलावा हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, सपा महासचिव आफाक अहमद खान, अमरेंद्र निषाद, अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, आमिर हुसेन, पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद ओझा की बहू सुमन ओझा व स्मिता चंद का नाम भी शामिल था। ये सभी लोग पार्टी के घोषणा के इंतजार में थे। पार्टी ने इन पर भरोसा न जताते हुए एक बाहरी व्यक्ति पर भरोसा जताया है। घोषित प्रत्याशी के विरोध में शनिवार को पनियरा सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बदलने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर लखनऊ में धरना देने की बात कही।
विज्ञापन
पनियरा विधानसभा क्षेत्र में सैंथवारों की संख्या अधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने सैंथवार वोट के बल पर ही एक बाहरी व्यक्ति देव नारायण सिंह उर्फ जीएम सिंह को टिकट दिया था और पार्टी चुनाव जीतने में कामयाब भी हो गई। जीएम सिंह वर्तमान विधायक हैं। बसपा ने जीएम सिंह के बजाय इस बार पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय को पनियरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में सपा की नजर सैंथवार मतों पर है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि देर से ही सही पार्टी प्रत्याशी जरूर बदलेगी।
इस संबंध में पूछे जाने पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आफाक अहमद खान का कहना है कि पार्टी का निर्णय शिरोधार्य है। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाई है। उसे जीताने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगेंगे।