फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Participation of active people is necessary to give momentum to the organization.

Maharajganj News: संगठन को गति देने के लिए सक्रिय लोगों की भागीदारी जरूरी

Fri, 19 Jan 2024 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Participation of active people is necessary to give momentum to the organization.
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव सत्यनारायन पटेल ने कहा कि संगठन को गति देने के लिए सक्रिय लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्हें जिम्मेदारियां दी जाय, जिससे कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रम को जन-जन तक जनपद के सभी विकास खंडों न्याय पंचायतो, गाम पंचायतों एवं बूथ स्तर तक पहुंचाई जा सके। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर उसके समर्थन में जनपद से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी हो।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को सफलता बनाने के लिए जनपद के सभी कांग्रेसजन पदाधिकारी, कार्यकर्ता से आग्रह है कि अभी से आप तन मन धन से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें। केशव यादव उपाध्यक्ष, पीसीसी आलोक प्रसाद, उपाध्यक्ष पीसीसी जयकरन वर्मा, प्रदेश महासचिव अमर सिंह पासवान, प्रदेश सचिव सुरेश ने अपने विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राउड फंडिग में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायन पटेल के समक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने एप के माध्यम 13800 एवं जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने 13800 पार्टी फंड में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान गोपाल शाही, गंगा प्रसाद, विजय सिंह एडवोकेट, तेजबहादुर पांडेय सदामोहन उपाध्याय, अवनीश पाल, राजू कुमार गुप्ता, नूरआलम, जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनारायन चौरसिया, असफाक हुसैन असारी, कपिलदेव शुक्ला, विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed