{"_id":"6ac167d503e70faba609d21e","slug":"parents-upset-over-prolonged-school-closures-lodged-a-complaint-with-the-absa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186322-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लगातार स्कूल बंद रहने से अभिभावकों में नाराजगी, एबीएसए से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लगातार स्कूल बंद रहने से अभिभावकों में नाराजगी, एबीएसए से की शिकायत
विज्ञापन
डीएम ने बारिश के चलते एक दिन की छुट्टी की थी, स्कूल प्रबंधन पर लगातार स्कूल बंद रखने का आरोप
परतावल। नगर पंचायत परतावल स्थित एक निजी स्कूल में लगातार छुट्टी किए जाने का आरोप लगाकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। शनिवार को कई अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बीडीओ को सौंपे पत्र में अभिभावक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि उनके दो बच्चे नहर कॉलोनी के सामने वाली गली में स्थित निजी स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने 28 सितंबर से लगातार विद्यालय बंद कर रखा है। अभिभावकों का कहना है कि जिलाधिकारी की ओर से बारिश के कारण एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का निर्देश दिया गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसके बाद भी लगातार छुट्टी कर दी है। आरोप लगाया कि लगातार विद्यालय बंद रहने से बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन से छुट्टी के संबंध में जानकारी मांगने पर संतोषजनक जवाब देने की बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। शिकायती पत्र में अभिभावकों ने विद्यालय को नियमित रूप से संचालित कराने और मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में अजय शर्मा, ओमप्रकाश यादव, राजमती, विजय गौड़ और रेनू देवी समेत आदि शामिल रहे। वहीं इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।