फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Parents did not get honorarium of thirty-five months

प्रेरकों को पैंतीस माह का मानदेय नहीं मिला

Sat, 04 Nov 2017 12:17 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 04 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Parents did not get honorarium of thirty-five months
प्रेरकों को पैंतीस माह का मानदेय नहीं मिला - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। बकाया मानदेय के भुगतान और नवीनीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रेरक संघ के लोगों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें 35 माह का मानदेय नहीं मिला है। इससे उनकी माली हालत खराब हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने धरने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। मानदेय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि साक्षर भारत योजना के तहत जिले के गांवों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में प्रेरकों को तैनाती की गई है। सभी प्रेरक दो हजार रुपये मानदेय पर पूरी निष्ठा और लगन से शासन के निर्देश पर आर्थिक गणना, बाल गणना, बीएलओ के अलावा पल्स पोलियो अभियान में लगे रहे। कार्य के बावजूद प्रेरकों को 35 माह से मानदेय नहीं मिला है। शासन स्तर से बीते सितंबर माह में मानदेय जारी किया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण प्रेरकों को मानदेय नहीं मिला।

विज्ञापन


मानदेय वितरित न होने के कारण धन शासन को वापस हो गया। उन्होंने बकाए मानदेय का अविलंब भुगतान कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। मानदेय नहीं मिलने से नवीनीकरण में भी तकनीकी पेच फंस गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानदेय नहीं मिलने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अजय पटेल, सुरेंद्र कुमार, रामबहाल, इरशाद आलम, राहुल, वेद प्रकाश, रजनीश , अभिमन्यु, उमा कांत, पुष्पा, नितेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed