फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   para above 45 degree

गर्मी से लोग बेजार, पारा 45 के पार

Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो,महराजगंज Updated Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


महराजगंज में इस बार अप्रैल महीना गर्मी का नया रिकॉर्ड बना रहा है। औसतन 38 से 39 डिग्री तक रहने वाला अधिकतम तापमान कई दिन पहले 40 के पार पहुंच गया। लू के थपेड़ों के बीच पारे में लगातार उछाल जारी है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। इसके चलते प्रचंड गर्मी से लोग बेजार हो उठे। चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। जिन्हें बहुत जरूरी काम था, वो लोग ही सड़कों पर निकले। 

विज्ञापन

विगत एक सप्ताह में तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इससे न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है  बल्कि इसका असर लोगों की सेहत पर भी दिखा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में गर्मी और लू के चलते बीमार हुए लोगों की संख्या भी इस हफ्ते लगातार बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश राय का कहना है कि तापमान में बढ़ोत्तरी के वजह से बहुत सी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा है। बुखार, डायरिया, और आंखों में जलन तो आम समस्या बन गई है। थोड़ी सावधानी से इनसे बचा जा सकता है। इस मौसम में बचाव के लिए भरपूर मात्रा में शुद्ध पानी पीना चाहिए।

लोगों को धूप में निकलने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धूप लगने पर घरेलू नुसखा भी बड़ा उपयोगी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed