{"_id":"631ce1ad449ccc0cb82f9018","slug":"pankaj-chaudhry-said-bjp-government-working-to-end-corruption-maharajganj-news-gkp4500685200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी है : पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी है : पंकज
विज्ञापन
धनेवा धनेई स्थित अपने आवास पर बैठक करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी है : पंकज
महराजगंज। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी है। यहां दशकों से विकास का इंतजार था। विकास की योजनाओं के लिए ईमानदारी जरूरी है, जिससे धनराशि का ईमानदारी से इस्तेमाल हो। ये बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहीं। वह शनिवार को धनेवा धनेई में अपने आवास पर बैठक के दौरान सिसवां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार की ओर से लगातार युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास योजनाओं को धरातल पर ला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश भी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।
भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा भारतीय जनता पार्टी मनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पूरे पखवाड़े कार्यक्रम करना है। नमो प्रदर्शनी, 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन तथा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम करना है। इस बीच रक्तदान शिविर, निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरित करना, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, टीका केंद्रों पर स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के कारण राज्य निवेशकों का पसंदीदा स्थान बन गया है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सरकार दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और किसानों के हित में काम कर रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री बबलू यादव, मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राहुलदेव पांडेय, दीपक चौधरी, दीनानाथ सिंह, प्रमोद जायसवाल, अरुण जायसवाल, मोहन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।