फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paniyara's team won the volleyball competition

पनियरा की टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Thu, 18 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Paniyara's team won the volleyball competition
पनियरा की टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

राजमंदिर में युवा कल्याण विभाग की ओर से हुआ ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का आयोजन
महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के ग्राम राजमंदिर में युवा कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेहतर प्रदर्शन करते हुए पनियरा के बालक वर्ग की टीम ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीती, वहीं राजमंदिर की टीम उप विजेता रही।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में गुलशन, अंकित व राहुल, 400 मीटर में कमलेश, राम प्रवेश व अभय, 800 मीटर में सिद्धार्थ, अंकित व तेजस एवं 1500 मीटर में राम प्रवेश, कमलेश व प्रदीप निषाद ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण में अनिल, अभिषेक आकाश तथा लंबी कूद में आकाश, राहुल व मनीष ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में शालिया, उजाला व मीनू, 400 मीटर दौड़ में शालिया, मीनू व उजाला, 800 मीटर में सीमा, संतोषी व ज्योति व 1500 मीटर में सीमा, शालिया व रंजना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सूचनाधिकारी प्रभाकर मणि ने किया। समापन के दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए पूर्व प्रधान अजय पटेल ने कहा कि खेल मानसिक व शारीरिक विकास में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खिलाड़ी बढ़-चढ़ कर अपनी प्रतिभा दिखाना सुनिश्चित करें। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि खेल से जुड़े युवा स्वयं के साथ-साथ परिवार व जिले का नाम भी रोशन कर सकते हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकृति नायक, मनोज श्रीवास्तव, रीता भारती, युगुल किशोर, यशवंत पटेल आदि मौजूद रहे।

----
भारीबैंसी में 24 अगस्त को होगी खेलकूद प्रतियोगिता
फरेंदा क्षेत्र के ग्राम भारीबैंसी में बुधवार को होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता अब 24 अगस्त को होगी। व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से प्रतियोगिता को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed