फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panicked to see the development works

Maharajganj News: विकास कार्यों को देखकर घबराई हैं विपक्षी पार्टियां

Mon, 22 May 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Panicked to see the development works
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। जब से देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार आई है देश और प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देखकर विपक्षी पार्टियां घबराई हुई हैं।
ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहीं। वह पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी एकजुट होकर जनता को महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र में आई तो पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने के लिए सरकार ने काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है। सरकार ने करोड़ों लोगों को उज्ज्वला गैस योजना का लाभ दिया है। आज हर गरीब के पास आवास है। दीपावली व होली पर गैस सिलिंडर मुफ्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हर बूथ पर प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यकर्ताओं को सुनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, परदेसी रविदास, जनार्दन प्रसाद गुप्ता, समीर त्रिपाठी, चेयरमैन उमेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed