{"_id":"685d9b704202b38f3c01e646","slug":"panic-of-leopard-in-pakriyar-bishunpur-village-people-are-spending-the-night-awake-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-152906-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पकड़ियार-बिशुनपुर गांव में तेंदुए की दहशत, जागकर बिता रहे रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पकड़ियार-बिशुनपुर गांव में तेंदुए की दहशत, जागकर बिता रहे रात
Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र के पकड़ियार-बिशुनपुर गांव में तेंदुए की आहट से गांव के लोगों में दहशत है। रात में जागकर लोग निगरानी कर रहे हैं। दिन में भी लोग अकेले बाहर जाने से परहेज कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम गांव में गश्त करती रही। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। गांव के लोगों के मुताबिक जंगल से भटक कर तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया है।
दो माह पहले यह खानपुर गांव के बरहवा टोला पर हैपी पांडेय के घर के बगीचे में दो शावकों के साथ दिखा था। नारायण टोला मेदिनीपुर कुटिया के आसपास कई दिनों तक दिखा। रामध्यान मल्ल ने बताया कि एक माह पूर्व घर के पास शावक दिखे थे।
विज्ञापन
शोर मचाया गया तो बगीचे में चले गए। नारायण टोला निवासी जेपी यादव ने बताया की तेंदुआ कब हमला कर देगा, कोई ठिकाना नहीं है। पकड़ियार बिशुनपुर निवासी गुड्डू तिवारी, भीम यादव ने कहा की बगीचे के पास घर है। रात भर डर के कारण नींद नहीं आती है। ग्रामीण राम जतन, राजू ने बताया की पूरी रात जागकर बीता रहा हूं।