फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic due to sighting of leopard in Semrahwa village

Maharajganj News: सेमरहवा गांव में तेंदुआ दिखने से हड़कंप

Tue, 11 Mar 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Panic due to sighting of leopard in Semrahwa village
नौतनवा। सेमरहवा गांव में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर उत्तरी चौक रेंज के रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह सोमवार की देर शाम वनकर्मियों के साथ गश्त की तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा टोला बरतानी में बीते शुक्रवार की देर रात तेंदुआ दिखा था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में चला गया। जानकारी मिलने पर रेंजर ने वनकर्मियों के साथ जंगल के किनारे गश्त की। उसके बाद गांव में जाकर ग्रामीणों से जानकारी लली और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा। इस मौके पर वन दरोगा जितेंद्र गौड़, कपिल मुनि मिश्रा, वन रक्षक राजेश श्रीवास्तव, बीट प्रभारी राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed