फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paniara winner in volleyball competition

Maharajganj News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में पनियरा विजेता

Sat, 18 Oct 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Paniara winner in volleyball competition
स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​​खिलाड़ी।
महराजगंज। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जूनियर बालक वाॅलीबाल स्पर्धा आयोजित की गई। जिला स्टेडियम में आयोजित इस स्पर्धा में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में पनियरा की टीम ने रामपुर को पराजित कर खिताब जीत लिया। स्पर्धा का शुभारंभ चौक नगर अध्यक्ष पंचायत प्रतिनिधि अजय कुमार, सभासद पवन वर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने किया। पहला सेमी फाइनल पनियरा व जीएमएम के बीच हुआ जिसमें पनियरा ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल रामपुर व स्टेडियम टीम के बीच हुआ जिसमें रामपुर की टीम जीती। फाइनल मुकाबला पनियरा व रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें 2-1 से पनियरा ने जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा किया। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार अमित गुप्ता, विशाल पुष्कर, छवि नाथ, त्रिभुवन व नरोत्तम प्रसाद ने दिया। इस दौरान आसिफ एकबाल, अमरजीत, सुनील प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed