फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchayats will get national identity through unique code

Maharajganj News: यूनिक कोड से पंचायतों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Panchayats will get national identity through unique code
महराजगंज। ग्राम पंचायतों की अपनी विशिष्ट पहचान होगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग की तरफ से सभी ग्राम पंचायतों को एक विशिष्ट कोड जारी किया गया है। अब जनपद नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी ग्राम पंचायत का विवरण कहीं से कोई भी देख सकता। इसके लिए राज्य, जनपद व ब्लाॅक की जानकारी पता करने की अनिवार्यता समाप्त हो गई है। सिर्फ ग्राम पंचायत का कोड डालने पर पंचायतीराज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर गांव के विकास का संपूर्ण विवरण सामने होगा। जनपद की ग्राम पंचायतों का यूनिक कोड 76276 से प्रारंभ होकर 268707 तक जारी हुआ है। पंचायतीराज विभाग ने हर ग्राम पंचायतों को एक विशिष्ट पहचान संख्या निर्गत कर दी है। इसका लाभ यह है कि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सिर्फ ग्राम पंचायत का यूनिक कोड डालते ही पूरा विवरण खुलकर स्क्रीन पर होगा। विवरण में राज्य, जनपद व ब्लाक के साथ ग्राम पंचायत प्रधान व सचिव का नाम एवं मोबाइल नंबर सहजता से प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पता लगाना आसान कि कौन सी निधि के जरिये ग्राम पंचायत में कितनी धनराशि निर्गत हुई और क्या कार्य कराया गया इसका भी संपूर्ण विवरण उपलब्ध रहेगा। इस व्यवस्था को इसलिए प्रभावी किया गया है जिससे राष्ट्रीय स्तर पर ग्राम पंचायतों की रेटिंग (मूल्यांकन) तय करने में किसी तरह की समस्या न होने पाए। इलाहाबास का यूनिक कोड 76276- यूनिक कोड निर्धारण में 76276 से जनपदीय ग्राम पंचायतों का कोड नंबर शुरू हो रहा। 76276 बृजमनगंज के इलाहाबास ग्राम पंचायत का विशिष्ट पहचान नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed