फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchayat on the collectorate

भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर लगाई पंचायत

Thu, 26 Jul 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 26 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Panchayat on the collectorate
भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर लगाई पंचायत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक गुट की जिला इकाई की तरफ से बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने पंचायत लगाई गई। इसमें पूर्व में बनी जिला कमेटी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुरेश चंद्र साहनी को जिलाध्यक्ष और रामआशीष को महासचिव नामित किया गया।
विज्ञापन


 पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहें। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जिले के किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान को जल्द नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि इस बार पूरे पूर्वांचल में वर्षा बहुत कम हुई है। किसानों की धान की फसल बर्बाद हो रही है। ऐसे में पूर्वांचल को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए। शासन की ओर से मिलने वाली विधवा, वृद्धा, दिव्यांग आदि योजनाओं के लाभार्थियों का पेंशन अविलंब उनके खाते में भेजे जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा, मंडल सचिव रमाकांत तिवारी, उमेश दूबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed