{"_id":"699389dca942671bc5051901","slug":"panchayat-assistants-submitted-a-memorandum-regarding-honorarium-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-171742-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मानदेय को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मानदेय को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते पंचायत सहायक।
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। पंचायत सहायकों ने मांग पत्र के जरिये मानदेय वृद्धि, मोबाइल फोन और इंटरनेट डाटा उपलब्ध कराने की मांग की।
सौंपे गए ज्ञापन में पंचायत सहायक हरिओम, नवनीत निषाद, अजय मौर्य, आशुतोष पटेल, सुमन गुप्ता, रागिनी प्रजापति, ऋषिकेश भारती, विनय यादव, मनीषा मौर्य आदि ने बताया है कि ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर संविदा कर्मचारी के लिए उनकी तैनाती हुई है। ग्राम पंचायतों में संचालित सरकारी योजनाएं शौचालय, रेट्रोफिटिंग, फॉर्मर आईडी, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों की ऑनलाइन सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं। साथ ही कृषि और स्वास्थ्य विभाग का भी कार्य कर रहे हैं। लेकिन इसके बदले उन लोगों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जा रहा है।
ऐसे में पंचायत सहायकों ने उच्च गुणवत्ता के मोबाइल फोन के साथ ही अनलिमिटेड डाटा की व्यवस्था कराने की मांग की है। किसी दूसरे विभाग के कार्यों को कराने पर यात्रा भत्ता की व्यवस्था और मानदेय की वृद्धि की भी मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने कहा कि पंचायत सहायकों से मिले ज्ञापन को विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।