फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PAN card verification mandatory for registrations of more than Rs 10 lakh

Maharajganj News: 10 लाख से अधिक की रजिस्ट्री में पैन कार्ड सत्यापन अनिवार्य

Fri, 26 Sep 2025 04:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:19 AM IST
सार

महराजगंज में संपत्ति रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पैन कार्ड सत्यापन और ओटीपी अनिवार्य किया गया है। अब 10 लाख रुपये से अधिक की रजिस्ट्री में यह व्यवस्था लागू होगी। इससे धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े पर रोक की उम्मीद है।

विज्ञापन
PAN card verification mandatory for registrations of more than Rs 10 lakh

विस्तार

महराजगंज। रजिस्ट्री की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति रजिस्ट्री के लिए पैन कार्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही, रजिस्ट्री प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाने के लिए क्रेता और विक्रेता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस ओटीपी को कंप्यूटर सिस्टम में दर्ज करने के बाद ही रजिस्ट्री की आगे की कार्रवाई पूरी हो सकेगी। भविष्य में आधार कार्ड के सत्यापन को भी इस प्रक्रिया में शामिल करने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत, जैसे ही रजिस्ट्री के दस्तावेज स्कैन कर सिस्टम में अपलोड किए जाते हैं, क्रेता और विक्रेता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत ओटीपी प्राप्त होता है। इस ओटीपी को कंप्यूटर में फीड करने के बाद ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इसके अतिरिक्त, पैन कार्ड के विवरण, जैसे कि नाम, पता और पैन नंबर, को भी दस्तावेजों के साथ प्रारूप में दर्ज करना होता है और इसे स्कैन कर अपलोड किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग डेटा के सत्यापन के लिए कई बार ओटीपी भेजे जाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित हो। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य संपत्ति रजिस्ट्री में होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। पहले कई मामलों में फर्जी दस्तावेजों या गलत पहचान के आधार पर रजिस्ट्री कराई जाती थी, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता था और विवादों की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। पैन कार्ड सत्यापन और ओटीपी आधारित प्रक्रिया लागू होने से ऐसी अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।

रामकुमार ने बताया कि पहले रजिस्ट्री के दौरान कई तरह की समस्या सामने आती थीं, लेकिन अब ओटीपी और पैन कार्ड सत्यापन से प्रक्रिया में विश्वास बढ़ा है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण ओटीपी प्राप्त करने में देरी हो सकती है, जिसके लिए प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed