फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paisiya Gram Panchayat becomes the first e-governance village of the state

Maharajganj News: पैसिया ग्राम पंचायत बना प्रदेश का पहला ई-गवर्नेंस गांव

Fri, 30 Jan 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Paisiya Gram Panchayat becomes the first e-governance village of the state
नेशनल अवार्ड के लिए चयनित लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पैसिया उर्फ कोनघुसरी में इंटरलाकिंग करते मजदूर। 
महराजगंज। जनपद का पैसिया ग्राम पंचायत प्रदेश का पहला ई-गवर्नेंस गांव बना है। 29 दिसम्बर को भेजे गए आवेदन में लक्ष्मीपुर की इस ग्राम पंचायत को पहला ई-गवर्नेंस गांव बनने का अवसर प्रदेश स्तर पर मिला है।
विज्ञापन

अब इस गांव में दी गई सुविधा सहूलियत की डाक्यूमेंट्री शूट कराकर राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। आज डीपीआरओ के निर्देशन में इसकी डाक्यूमेंट्री शूट कराकर यह दिखाने का प्रयास होगा कि उक्त गांव में क्या कुछ परिवर्तन ई-गवर्नेंस के जरिए हुए और ग्रामीण इसे कितना बेहतर बताते हैं। जिले से डाक्यूमेंट्री शूट होने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान नौशाद, सचिव व पंचायत सहायक रामबदन प्रजापतिकी देखरेख में सफाई व सुंदरीकरण का कार्य बृहस्पतिवार देर शाम तक कराया गया।
विज्ञापन

प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 23वें ई-गवर्नेंस गांव पुरस्कार के लिए नवंबर 2025 में आवेदन प्रदेश के सभी जनपदों से लिए गए। इसकी अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2025 थी। उक्त में जनपद से लक्ष्मीपुर ब्लॉक की पैसिया उर्फ कोनघुसरी गांव का प्रस्ताव पंचायतीराज अधिकारी श्रेया मिश्रा की तरफ से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed