फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pain in the knee to bother with no ringworm and itching

Maharajganj News: घुटने में दर्द तो कोई दाद और खुजली से परेशान

Mon, 16 Dec 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pain in the knee to bother with no ringworm and itching
महराजगंज। रविवार को जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां पर सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, बदन दर्द से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर दवा दी। वहीं मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से इलाज कराने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

11:22 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़ौरा में डॉक्टर संदीप कसौधन आरोग्य मेले में इलाज करते मिले। मरीज सुनीता ने बताया कि मुझे एक सप्ताह से तेज बुखार, सर्दी, जुकाम की दिक्कत है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गई थी, लेकिन खून जांच की सुविधा नहीं थी। वहीं मरीज अंजली ने बताया कि मुझे अंदरुनी दिक्कत है। उसी के इलाज के लिए आरोग्य मेले में गई थी। जहां पर डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवा दी। जब हमने पूछा कि कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है क्या तो उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में जाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन

12:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहदा में डॉक्टर दयानंद सिंह मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज गुड्डी ने बताया कि हमें एक सप्ताह से बहुत तेज खांसी बुखार है। इलाज के लिए आरोग्य मेले में गई थी। डाॅक्टर ने कुछ जरूरी दवाएं दी, लेकिन खांसी की सिरप नहीं मिली। मरीज महेंद्र ने बताया कि मुझे दाद और खुजली की परेशानी है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया, लेकिन वहां पर चर्म रोग के विशेषज्ञ डाॅक्टर नहीं मिले। कुछ दवाएं लेकर घर जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1:35 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में डॉ. घनश्याम गुप्ता मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज दीनानाथ ने बताया कि हमें घुटने में तेज दर्द की समस्या है। आरोग्य मेले में गया। वहां पर डाॅक्टर ने बताया कि गठिया की बीमारी है। इसके इलाज के लिए जिला अस्पताल में जाकर जांच कराइए। रिपोर्ट आने के बाद फिर दवा चलाई जाएगी। मरीज आनंद कुमार ने बताया कि मुझे शुगर की परेशानी है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। जहां पर डाॅक्टर ने सिर्फ दवा दी, लेकिन कोई जांच नहीं हुई।

जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उपस्थित डाॅक्टरों को निर्देशित किया कि वह मरीजों के इलाज में कोई कोताही न बरतें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ

ड्रेस कोड में नहीं मिले डॉक्टर, चेतावनी
रविवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंथ और गोपाला में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। जहां पर डॉ. वैभव चौधरी इलाज करते मिले। उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि आखिर आप क्यों ड्रेस कोड में इलाज नहीं कर रहे हैं, लेकिन मौजूद डॉक्टरों ने कोई सटीक जानकारी दी। जिस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर दूसरी बार आरोग्य मेले में बिना ड्रेस कोड कोई चिकित्सक मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुनीता गुप्ता, सुनीता शर्मा, विजयालक्ष्मी, उपेंद्र, संदीप सिंह, सतीश पटेल, प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed