फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PAI will become a companion for village prosperity

Maharajganj News: गांव की समृद्धि का सहयात्री बनेगा पीएआई

Mon, 11 Aug 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
PAI will become a companion for village prosperity
महराजगंज। पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) ग्राम पंचायतों के सतत विकास का डिजिटल सहयात्री बनेगा। पंचायतीराज विभाग की तरफ से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही, प्रतिस्पर्धा, सशक्तीकरण, मूल्यांकन, सुधार जैसे बिंदुओं के पन्ने खोलेगा।
विज्ञापन

इसे विकसित कराने के बाद पंचायतीराज विभाग ने जनपद स्तर पर सभी ग्राम पंचायतों के लिए फीडिंग की जिम्मेदारी सचिवों को सौंपी है। इसके आंकड़े एकत्रित करने में पंचायत सहायक और रोजगार सेवक सहायक बनेंगे।
विज्ञापन

जिले की कौन सी ग्राम पंचायत कितनी समृद्ध हुई और किस पंचायत की बदहाली बरकरार रही इसकी जानकारी अब पीएआई पोर्टल के जरिये उपलब्ध होगी। जनपद के कुल 883 ग्राम पंचायतों में पोर्टल फीडिंग व्यवस्था विभाग ने प्रभावी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से इसे लेकर हरी झंडी मिल गई है। ग्राम पंचायत में मूलभूत खामियां, कितने कर्जदार, किस योजना से कितनों को लाभ मिला और कितने वंचित हैं इसका विवरण दर्ज किया जा रहा। सामाजिक तानाबाना कितना मजबूत है इसका डेटा पंचायत एडवांस इंडेक्स पर फीड हो रहा है।

डेटा सत्यापन से प्रमाणीकरण : पीएआई पोर्टल के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत की जानकारी कितनी सत्य है। इसका सत्यापन संबंधित विभाग करेगा जिससे दर्ज होने वाले तथ्य प्रमाणिक रहें और इसका उपयोग शासन विकास इंडेक्स आंकने में सक्षम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed