फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pahale kes darj kiya phir jaanch ke baad hataaya

पहले केस दर्ज किया फिर जांच के बाद हटाया

Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
pahale kes darj kiya phir jaanch ke baad hataaya
पहले केस दर्ज किया फिर जांच के बाद हटाया
विज्ञापन

महराजगंज। सदर ब्लॉक प्रमुख चुनाव कई लोगों की प्रतिष्ठा बन चुकी है। सदर कोतवाली में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी के पति एवं बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो शाम तक मामले में झूठा बताते हुए केस को समाप्त कर दिया।

सोनरा गांव के रहने वाले दिनेश शर्मा की तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 7.30 बजे महराजगंज से वह वापस जा रहे थे। चिऊरहां नहर पुल के पास आकाश गुप्ता, इनके पिता जय प्रकाश उर्फ साधु निवासी मुडिला एवं उनके मददगार संख यादव निवासी खुटहा, अख्तर अली निवासी गबडुआ, जमशेद निवासी रामपुर खुर्द रोक कर अपशब्दो की बौछार कर दिए। साथ ही आरोप लगाए कि बीडीसी सदस्यों को बहकाया जा रहा है। विरोध करने में कनपटी पर अशलहा सटाकर जेब में रखा रकम लेने के साथ ही मारेपीटे। जय प्रकाश की पत्नी अनिता देवी सदर ब्लॉक से प्रमुख पद की प्रत्याशी हैं। ऐसे में इस प्रकरण को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस प्रकरण में पुलिस ने आकाश गुप्ता, जय प्रकाश उर्फ साधु निवासी मुडिला संख यादव निवासी खुटहा, अख्तर अली निवासी गबडुआ एवं जमशेद निवासी रामपुर खुर्द के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धारा के तहत दर्ज किया गया। लेकिन शाम तक केस समाप्त कर दिया गया। उधर, जय प्रकाश उर्फ साधु ने बताया कि राजनीतिक द्वेषवश चुनाव में मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। कोतवाल सदर मनीष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पहले केस दर्ज हुआ था। लेकिन इसके बाद जांच की गई तो मामला झूठा निकला। जिस पर केस को समाप्त कर दिया गया। इस प्रकरण में अब किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed