फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paddy will be purchased at 160 centers from November 1

Maharajganj News: एक नवंबर से 160 केंद्रों पर होगी धान खरीद

Wed, 25 Sep 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased at 160 centers from November 1
महराजगंज। जनपद में एक नवंबर से 160 क्रय केंद्रों पर धान खरीद होगी। दो लाख मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कामन वैरायटी के धान की कीमत 2300 रुपये क्विंटल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के 34, पीसीएफ के 58, पीसीयू के 45, यूपीएसएस के 20 और भारतीय खाद्य निगम के तीन केंद्रों पर धान खरीद होगी। सिर्फ मंडी समिति के केंद्रों का निर्धारण होना शेष है। ग्रेड ए धान की कीमत 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई हैं। खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि अभी नौ क्रय केंद्रों का निर्धारण होना शेष है। आवश्यकतानुसार अन्य केंद्रों की घोषणा की जाएगी। साथ ही राइस मिलों का सर्वे कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन


शासन की रहेगी निगरानी
धान खरीद में गड़बड़ी न होने पाए इसलिए क्रय केंद्रों पर सीधे शासन की निगरानी रहेगी। हर दिन हाेने वाली खरीद के साथ ही किसानों के बारे में जानकारी केंद्र प्रभारी से ली जाएगी। उन्हें हर दिन शाम को रिपोर्ट देना होगा। विभाग की ओर से औचक जांच भी करने की तैयारी है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री के लिए पंजीकरण जरूरी
सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना पड़ेगा। किसान बिना पंजीकरण के धान की बिक्री नहीं कर सकते हैं। मौजूदा समय में पंजीकरण शुरू है और 1034 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। किसान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण होने के बाद अपने निकटतम क्रय केंद्र पर बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed