फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paddy purchases not even a quarter

एक चौथाई भी नहीं हो पाई धान की खरीदारी

Sun, 24 Dec 2017 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Sun, 24 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchases not even a quarter
समस्‍या - फोटो : amarujala
पडरौना। जिले में धान की अच्छी पैदावार होने के बाद भी धान खरीद की गति अपेक्षा से काफी सुस्त है। 80 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष सात एजेंसियों ने अपने 72 क्रय केंद्रों के माध्यम से अब तक सिर्फ 17,500 मीट्रिक टन ही धान खरीदा है। धान खरीद एजेंसियों की यह उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य का एक चौथाई भी नहीं है।
विज्ञापन

मौजूदा सत्र 2017-18 में धान खरीद के लिए सात एजेंसियां नामित की गई हैं। खाद्य विभाग की तरफ से 14, पीसीएफ के 41, यूपी एग्रो का एक, यूपीपीसीयू के आठ, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, एनसीसीएफ के चार और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र सहित कुल 72 धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों को मिला कर कुल 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। 
विज्ञापन

एक नवंबर से लेकर 23 दिसंबर तक 17.500 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुुकी है। पिछले साल 2016-17 में धान की पैदावार अच्छी न होने की वजह से एक नवंबर से 28 फरवरी तक सिर्फ 16 हजार मीट्रिक टन ही धान खरीद हो पाई थी। पिछले वित्तीय वर्ष में धान खरीद का लक्ष्य 74080 मीट्रिक टन था। किसानों को समर्थन मूल्य 1470 रुपये प्रति क्विंटल दिया गया था। यही नहीं इस वर्ष किसानों को धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1550 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है।राइस मिलें चावल की अच्छी गुणवत्ता के लिए लगाई जाती हैं। इनमें चावल कम टूटता है तथा हर साइज का चावल अलग-अलग हो जाता है। फाजिलनगर और कप्तानगंज में सॉटेक्स राइस मिले थीं, लेकिन इस सत्र में कप्तानगंज और हाटा में एक-एक सॉटेक्स राइस मिलें लग गई हैं। छोटी-बड़ी मिलाकर जिले में अभी 38 राइस मिलें हैं। डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद का कहना है कि वर्ष 2016-17 में पूरे सत्र में 16 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी।  धान  खरीद  के  लिए  अभी दो महीना शेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed