फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   paddy and sugeracane Crop Damaged to Rain and Air

महराजगंज में बारिश: तेज हवा और बारिश से धान, गन्ने की फसल को नुकसान

Thu, 16 Sep 2021 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

नंद किशोर ने कहा कि जिस प्रकार से अचानक मौसम में बदलाव हुआ है। उसने धान व गन्ने की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने अगेती धान की फसल व गन्ने की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
paddy and sugeracane Crop Damaged to Rain and Air
महराजगंज में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में विगत 24 घंटे से चल रही तेज हवा व इसके साथ हुई बारिश के कहर ने धान व गन्ने की फसल को बड़े पैमाने नुकसान पहुंचाया है। जिले के निचलौल, सिसवा, मिठौरा क्षेत्रों में तेज हवा के चलते धान व गन्ने की फसल खेतों में ही धराशायी हो गई। लिहाजा किसानों की चिंता बढ़ गई। दरअसल अगेती धान की फसल लगभग पूरी तरह से पक तैयार हो चुकी है। कुछ जगहों पर तो ऐसी फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है। जबकि ऐसी स्थिति में फसल खेतों में धराशायी हो गई है, तो ऐसे में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन


खोन्हौली निवासी किसान ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि वह इस बार अपने साढ़े चार एकड़ की खेत में धान की अगेती फसल लगी है जो पूरी तरह से पक कर तैयार हो चुकी है। लेकिन बीते मंगलवार अपराह्न बाद से ही अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा भी चलने लगी। यह सिलसिला बुधवार को भी पूरे दिन जारी रहा। जबकि बुधवार को तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने खेत में खड़ी धान की फसल पर जमकर कहर बरपाया। यदि इसी प्रकार से आगे भी मौसम रहा, तो आर्थिक चपत लग सकती है।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी इजहार अली सिद्दिकी ने बताया कि वह 20 एकड़ में गन्ने की फसल लगी है। विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से गन्ने की खेतों में जलभराव हो गया था। इसी बीच तेज हवा से अधिकांश गन्ने की जड़ें उखड़ चुकी हैं। गन्ने की फसल सुखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रायपुर निवासी किसान नंद किशोर ने कहा कि जिस प्रकार से अचानक मौसम में बदलाव हुआ है। उसने धान व गन्ने की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने अगेती धान की फसल व गन्ने की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। जो धान की फसल धराशायी हो गई है। उसकी उपज आधी हो जाएगी। किसान सादिक अली ने कहा कि मौसम की मार से किसानों को बड़े पैमाने पर आर्थिक चपत लगी है। जिस प्रकार से तेज हवा चल रही है। उससे खेत में तैयार खड़ी धान की फसल को व्यापक नुकसान होगा।

अधिकारियों ने क्या कहा?

मनिकापुर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामलखन सिंह ने कहा कि अगेती फसलें लगभग तैयार हो चुकी हैं। ऐसे में फसलों को सुरक्षित रखने के लिए किसानों को चाहिए कि इन खेतों से जल निकासी की व्यवस्था करे लें जिससे धान की बाली पानी में न डूबे। ऐसा न होने पर किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि मानसून पूर्वांचल में सक्रिय है। महराजगंज जिले के आधे से अधिक जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। पूरवा हवा की गति 5 से 20 किमी प्रति घंटे हो सकती है। नमी 75 से 95 प्रतिशत के बीच रहेगी। उत्तरी मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण पूर्वांचल में बारिश की संभावना बन रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed